Home Blog राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, चार साथियों के मारे जाने...

राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, चार साथियों के मारे जाने से बौखलाए आतंकी,जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो मुठभेड़ों में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद

0

Terrorist attack on army camp in Rajouri, terrorists furious after the death of four comrades, big action by security forces in Jammu and Kashmir, 6 terrorists killed in two encounters, 2 soldiers also martyred

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया है. इस अटैक में आर्मी का 2 जवान घायल हो गया है. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की. इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया. आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सेना और पुलिस ने इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Ro.No - 13672/140

राजौरी के गलुथी गांव में आर्मी कैंप के बाहर तैनात सेना के एक सतर्क संतरी ने आतंकियों के हमले को रोका. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. एक जवान घायल हो गया. आतंकी भागने में कामयाब हो गए. बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया.

कुलगाम हमले में जवान शहीद
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया. इस हमले में शहीद होने वाला एक जवान महाराष्ट्र के अकोला से था. शहीद की पहचान प्रवीण प्रभाकर जंजाल के रूप में हुई. सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद आतंक विरोधी अभियान चलाया था, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.
सेना ने 6 आतंकियों को मारा गिराया था

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. जबकि सेना ने 6 आतंकियों को मारा गिराया था. इससे पहले सेना को दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना ने आतंक विरोधी अभियान चलाया था. इस दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़ हुई.

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले 27 जून को, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह, भद्रवाह सेक्टर में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था. पिछले महीने, 9 जून की शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हो गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here