In PM Awas Yojana, ‘neither got a house nor a wife’… 11 women disappeared after taking the first installment of PM Awas Yojana, one absconded with her lover
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही 11 महिलाएं गायब हो गई हैं. इनमें से एक महिला पीएम आवास योजना की किस्त मिलते ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति अपनी पत्नी के फरार होने की सूचना लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा और दूसरी किस्त रोकने की गुहार लगाने लगा.

वहीं, इस चौंकाने वाले मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की. इसके बाद सूचना अधिकारी के सीयूजी नंबर से जिला सूचना विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह सूचना जारी की गई है, जिसमें बताया गया कि पहली किस्त पाने के बाद 11 महिलाओं के दूसरे व्यक्ति के साथ फरार होने के मामले की जांच की गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन पतियों की पत्नियां पैसे लेकर अपने प्रेमियों के साथ भाग गई हैं, उन्होंने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी है. समस्या ये है कि इन लोगों को घर बनाने के लिए मिलने वाली पहली किस्त तो उनकी पत्नी लेकर भाग ही गई, अब प्रशासन ने उनकी दूसरी किस्त भी रोक दी है. अब ये लोग ऐसे अधर में लटक गए हैं जिसके चलते ना घर मिला ना घरवाली.
यह घटना INCIDENT तब सामने आई जब जिन पत्नियों की पत्नियाँ अपने प्रेमियों के साथ भाग गईं, उनके पतियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हाल ही में महाराजगंज जिले में लगभग 2,350 लाभार्थियों को पीएमएवाई योजना के तहत पैसा मिला। बताया जा रहा है कि लाभार्थी ठुठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुल दीहा, खसरा, किशुनपुर और मेधौली गांव के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस घटना के बाद अधिकारियों ने लाभार्थियों को दूसरी किस्त का भुगतान रोकने का फैसला किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती है. सरकार घर बनाने के लिए करीब 2.5 लाख रुपये देती है. परिवारों की माली हालत के आधार पर धनराशि आवंटित की जाती है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत ऐसा प्रावधान है कि अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो अधिकारी पैसे वापस मांग सकते हैं. ऐसी ही एक घटना इससे पहले उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सामने आई थी.



