
● *आज भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे एवं भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले को किया गया गिरफ्तार*
● *दोनों आरोपी आंदोलन की तैयारी करने, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति लेने एवं आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में थे शामिल*
● *वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की जा रही है, गिरफ्तारी*
● *अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है*
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। *प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है।*
इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, *संपूर्ण कार्यक्रम की रणनीति बनाने, प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने एवं धरना प्रदर्शन से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों में आयोजक समिति के सदस्य के रूप में शामिल लोगों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है, जिसके तहत पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.07.2024 को प्रकरण में शामिल आरोपी गोपी बंदे एवं संदीप कोसले को गिरफ्तार किया* गया है। *गिरफ्तार आरोपी गोपी बंदे भीम क्रांतिवीर का छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष है, साथ ही संदीप कोसले भीम क्रांतिवीर का उपाध्यक्ष है।* कि आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। *प्रकरण में आज दिनांक 09.07.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका* है।
आरोपियों के नाम
1. गोपी बंदे उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरदा थाना लवण *भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष*
2. संदीप उर्फ मोनू कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम ढनढनी थाना लवन *भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष*



