Home Blog ध्यान दें! सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी कर रही है यह...

ध्यान दें! सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी कर रही है यह वेबसाइट,गृह मंत्रालय का अलर्ट

0

Attention! This website is cheating in the name of government jobs, Home Ministry issued alert

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश में सरकारी नौकरी से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। जॉब का लालच देते हुए कई फेक वेबसाइट डेवलप हो चुकी हैं। ऐसे में सही और फेक वेबसाइट का अंतर कर पाना एक इंटरनेट यूजर के लिए मुश्किल हो गया है। कई बार असली लगने वाली वेबसाइट फेक हो सकती है। इसी कड़ी में सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइट विजिट करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पीआईबी फैक्ट चेक के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में एक फेक वेबसाइट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Ro.No - 13672/140

बताया जा रहा है कि यह वेबसाइट इंटरनेट यूजर्स को झूठी जानकारी दे रही है कि यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत काम कर रही है। इतना ही नहीं, यह वेबसाइट इंटरनेट यूजर्स को फेक जॉब भी ऑफर कर रही है।

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने जारी की चेतावनी

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने http://rashtriyavikasyojna.org को लेकर चेतावनी जारी की है। पीआईबी की ओर से कहा गया है कि यह वेबसाइट सरकार से संबंधित नहीं है और यह एक फर्जी वेबसाइट है। यह वेबसाइट दावा करती है कि यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित है,
जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यह साइट नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से जॉब अप्लाई के नाम पर पैसे भी ले रही है। आवेदन शुल्क के नाम पर यब वेबसाइट 1,675 रुपये ले रही है जो कि कभी आपको वापस नहीं मिलने वाले हैं और ना ही नौकरी मिलने वाली है। अतः इस वेबसाइठ से दूर रहे हैं और लोगों को भी इसके बारे में बताएं।

ऐसे चुना लगाती हैं ये वेबसाइट्स
शिक्षा मंत्रालय समेत कई विभागों में नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं। ठग इन फर्जी वेबसाइट्स को एकदम असली से मिलता-जुलता बनाते हैं जिससे लोगों को आसानी से झांसा दिया जा सके। इन वेबसाइट्स के माध्यम से लोगों से नौकरी के नाम पर आवेदन और फीस भी वसूली जा रही है। इनमें से कुछ वेबसाइट्स www.sarvashiksha.online, https://samagra.shikshaabhiyan.co.in, https://shikshaabhiyan.org.in से मिलते-जुलते भी बनाए गए हैं। लोगों को इनसे सावधान रहने की सलाह जारी की जाती है।

क्या है I4C की एडवायजरी?

सार्वजनिक विज्ञापन में, I4C लोगों को उन फर्जी ईमेल से सावधान रहने की अपील करता है जो लोगों को धोखा देने और उन्हें ‘साइबर धोखाधड़ी का शिकार’ बनाने के लिए भेजे जा रहे हैं.

कैसे रहें सुरक्षित?

– ईमेल का असली पता पता करने के लिए, I4C लोगों को सलाह देता है कि वे जांचें कि ईमेल का पता gov.in पर खत्म होता है या नहीं.
– ईमेल में बताए गए अधिकारियों के बारे में जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च करें. ईमेल की पुष्टि के लिए बताए गए विभाग को फोन करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here