Home छत्तीसगढ़ पहले चरण में 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटों पर होगा चुनाव,...

पहले चरण में 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटों पर होगा चुनाव, इस तारीख से शुरु होगा नामांकन

0
  • पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी
  • दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा
  • चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी

रायपुर (विश्व परिवार)। चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी । पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटें हैं। वहीं दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

 

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here