Monsoon Session of CG Vidhan Sabha: Finance Minister Choudhary presented the supplementary budget, including a new police station and a new CSP office in Raipur, know what is special in this budget of more than 7 thousand crores
रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार) आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 7329 करोड़ 35 लाख 62 हजार 700 रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट है। इसमें स्कूल, कॉलेजों से लेकर सड़कों और भवनों के साथ नए उद्यानों की स्थापना के लिए सरकार ने बजट का प्रावधान किया है।

इसमें राज्य सरकार के कर्ज के ब्याज भुगतान के लिए 1200 रुपये रखा गया है। राज्य सरकार को 298400000 का ब्याज भुगतान करना है। ऐसे में 12 सौ रुपये की यह राशि प्रतीक स्वरुप बजट में शामिल किया गया है।
कवर्धा से राजनांदगांव रोड कबीर चौक सरोधा नहर पार में स्वैरबना तक 5.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹750.00 लाख) निर्माण कार्य
जिले की मुख्य सड़कों के निर्माण योजनांतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगाः-
1. सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग लें. 2.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण कार्य
2. एम.एम.आई चौक से शदाणी दरबार रायपुर तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई. डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ, सीसीटीवी, सोलर ब्लिंकर इत्यादि प्रदाय एवं स्थापना (लं. 5.80 किमी.) (अनुमानित लागत ₹1508.00 लाख) का कार्य
3. खमतराई ब्रिज रायपुर से धनेली सांकरा एन.एच. जंक्शन तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ, सीसीटीवी, सोलर ब्लिंकर इत्यादि प्रदाय एवं स्थापना (लं. 5.80 किमी.) (अनुमानित लागत ₹1898.00 लाख) का कार्य
न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम योजनांतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगा:-
1. जिला जशपुर के कलिया फगनू दुकान से धरसा जंगल (टोगो टोली) मार्ग लं. 2.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹700.00 लाख) निर्माण कार्य
2. जिला जशपुर के बेहरा खार अटल चौक से कुरूम धोरहा मार्ग लं. 4.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹600.00 लाख) का निर्माण
3. कमरई से सोनाजोरी पहुंच मार्ग लंबाई 4.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹350.00 लाख) निर्माण
शहरी क्षेत्र के मार्ग योजनांतर्गत निम्नलिखित सड़क निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगाः-
1. जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में रिंग रोड का निर्माण लंबाई 26.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹8200.00 लाख) हेतु
2. जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ का फोर लेन मार्ग निर्माण लंबाई 8.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹5900.00 लाख) हेतु अतः इन प्रयोजनों हेतु कुल राशि ₹ 200 प्रतीक अनुपूरक अनुदान की आवश्यकता है।
‘एक गांव का लड़का राज्य का वित्त मंत्री है’
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, ये लोकतंत्र की ताकत है कि एक गांव का लड़का राज्य का वित्त मंत्री है और राज्य के लिए बजट पेश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के साथियों को चर्चा में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। लोकतंत्र और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए चर्चा में विपक्ष शामिल हो।(O.P Chaudhary)
‘कृषक उन्नत योजना’ के लिए 12000 करोड़ रुपए
बता दें कि, सदन में पेश किए गए 13,487 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट में कृषक उन्नत योजना के लिए 12,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जनमन योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।(O.P Chaudhary)
अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष कार्य होंगे
दरअसल, ‘पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी जनमन योजना’ के तहत विशेष अनुसूचित जनजाति के लिए विकास के कार्य होंगे। वहीं बिजली बिल हाफ योजना के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि सखी सेंटर के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है।(O.P Chaudhary)
‘जाये राम लला योजना’ के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
13,487 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए भी प्रावधान किया गया है। दरअसल, राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए ‘जाये राम लला योजना’ लाई गई है, जिसके लिए इस बजट से 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।



