The district has recorded a total average rainfall of 530 mm so far, Simga has recorded the highest rainfall of 753 mm
सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार-,26 जुलाई 2024/जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2024 से अब तक 530 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा सिमगा तहसील में 753 मिलीमीटर हुई। तहसील लवन 594 मिली, भाटापारा 587 मिली, सुहेला 543 मिली, बलौदाबाजार 503.5 मिली, कसडोल 486.4 मिली, पलारी 473.7 मिली, टुण्डरा 416.5 मिली एवं सोनाखान 412.50 मिली सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है। जिसकी औसत वर्षा 530 मिमी है।
इसी तरह 26 जुलाई को 89.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले के तहसीलवार वर्षा सिमगा 165 मिली, भाटापारा 180 मिली, लवन 91.3 मिली, कसडोल 74.3 मिली, सुहेला 70 मिली, सोनाखान 62 मिली, बलौदाबाजार 58 मिली, पलारी 53.3 मिली एवं टुण्डरा 48.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।




