PM Modi praised CM Yogi in a public meeting, in the meeting of the Council of Chief Ministers in Delhi, PM Modi gave a big task to CM Yogi, know what he said
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अपेक्षित रिजल्ट नहीं आने के कारण प्रदेश भाजपा नेताओं के भीतर जारी टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में योगी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि योगी सरकार राज्य में एक ऐसी योजना चला रही है जिसको देश के अन्य राज्यों को भी अपने यहां लागू करना चाहिए.

इस बैठक में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह प्रत्येक राज्य के प्रमुख मंदिरों के विकास की योजना बनाने की बात कही गई. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि सभी राज्यों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना पर जोर देना चाहिए. इसके साथ ही स्वच्छ गंगा मिशन, स्वच्छ भारत अभियान पर भी जोर देने की जरूरत है.
राज्यों की योजनाओं की हुई तारीफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद (BJP Chief Ministers Council) में क्लीन गंगा मिशन और स्वच्छ भारत अभियान पर और ज्यादा ध्यान दिए जाने की बात को दोहराया गया. मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में राज्यों की कुछ योजनाओं की जमकर तारीफ की गई जिसमें असम, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात और बिहार शामिल रहे.
किन योजनाओं की हुई तारीफ?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अलग राज्यों की सफल और विशेष योजनाओं को प्रत्येक राज्य को अपनाना चाहिए. इसके साथ ही असम सरकार की पारदर्शी रोजगार योजना, उत्तर प्रदेश की ग्राम सचिवालय व्यवस्था, त्रिपुरा की हमार सरकार योजना, गुजरात की दिन में बिजली किसान सूर्योदय योजना और बिहार सरकार को अवैध खनन की रोकथाम को लेकर उठाए गए कदम की जमकर तारीफ की गई.
कौन-कौन रहा मौजूद?
बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद के दूसरे और अंतिम दिन की बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं.
पीएम मोदी ने सीएम योगी को दिया है बड़ा टास्क
पीएम मोदी ने खास निर्देश दिए और सभी राज्यों को जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जल’ योजना पर जोर दिए जाने की बात कही और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जारी योजनाओं को जल्द पूरा किया जाने की भी बात कही। बैठक में सभी मुख्यमंत्री से संगठन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने को कहा गया और इस बात पर भी जोर दिया गया की कार्यकर्ताओं के साथ सम्मान किया जाए।
बैठक में राज्य के मुख्यमंत्रियों से कहा गया कि सरकार निरंतरता के साथ काम कर रही है। आप सभी लोकसभा चुनाव में आए नतीजे को लेकर हैरान ना हों, सभी आंकड़े सरकार की बढ़त में है और चुनाव में सीट कम आने के बावजूद भी हम आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में सीएम से कहा गया है कि हताश होने की जरूरत नहीं है बल्कि अब और ज्यादा उत्साह के साथ काम करना है और जनता के विश्वास पर खरा उतरना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को बैठक के खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक के साथ बात की और प्रदेश में आने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जोरदार तरीके से ताकत जुटाने को कहा।



