Home Blog Vicky Kaushal-Rashmika Mandanna ने साथ में किया रैंप वॉक, रैंप पर लगाई...

Vicky Kaushal-Rashmika Mandanna ने साथ में किया रैंप वॉक, रैंप पर लगाई आग,दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस हुए खुश

0

Vicky Kaushal-Rashmika Mandanna walked the ramp together, set the ramp on fire, fans were happy to see their chemistry

रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल जल्द ही नई फिल्म छावा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों ने एक रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस खुशी हो रहे हैं। इस दौरान रश्मिका मंदाना व्हाइट लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थी।

Ro.No - 13672/140

इंडिया कूत्यूर वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस शानदार फैशन वीक का समापन 31 जुलाई को दिल्ली में हुआ। शो में दोनों सितारों ने अपने शानदार लुक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लहंगे में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बालों और स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वहीं, हल्के सुनहरे रंग शेरवानी में विक्की कौशल बेहद हैंडसम लग रहे थे।
रश्मिका मंदाना और विक्की जल्द ही ‘छावा’ में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए का अपना अनुभव साझा किया। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, और रश्मिका उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं।
एएनआई से बात करते हुए रश्मिका ने कहा, “छावा की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आया। हमने छावा को लेकर चीजें गुप्त रखी हैं, क्योंकि हम इसे आप सभी के लिए खूबसूरती से पेश करना चाहते हैं। मुझे विक्की के साथ काम करके बहुत मजा आया और आज मैं उनके साथ रैंप पर चल रही हूं, जिसने इसे और खास बना दिया। हमारे पास आपके लिए कुछ बहुत ही रोमांचक है। इसका बेसब्री से इंतजार करें।”

क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा है, ”वे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से भी बेहतर दिखते हैं।” एक ने लिखा, ”रश्मिका की जगह कैटरीना को वहां होना चाहिए।” एक ने लिखा, ”कैटरीना मारती नहीं इसे।” एक ने लिखा, ”शहर में नई जोड़ी।” एक ने लिखा, ”वह ऐसे इशारा कर रही है जैसे चिड़ियाघर में आई है और विक्की बी लाइक वो देखो हाथी लोल।” एक का कहना था, ”वे एक हॉट और स्वीट जोड़ी बना सकते हैं।”

क्या था माजरा?
विक्की इंडिया कॉन्टर वीक 2024 के फिनाले वीक का हिस्सा बनने पहुंचे थे, जहां उन्होंने फाल्गुनी शाहने का आउटफिट पहनकर रैंप वॉक किया। वॉक के दौरान ही विक्की की मुलाकात अचानक से रश्मिका मंदाना से हुई। इसके बाद विक्की ने रश्मिका से उनका हाथ मांगा और एक्टर उनका हाथ थामकर रैंप वॉक करने लगे। विक्की और रश्मिका के आउटफिट्स देखने में काफी सिमिलर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here