Home Blog रील मंत्री कहे जाने पर संसद में आग बबूला हुए रेल मंत्री...

रील मंत्री कहे जाने पर संसद में आग बबूला हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- ‘चुप बैठो…एकदम’,’हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले लोग हैं’,

0

Railway Minister Ashwini Vaishnav got furious in Parliament on being called a reel minister, said- ‘Sit quietly… immediately’, ‘We are not just reel makers, we are working people’,

लोकसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के भाषण के दौरान काफी ज्यादा हंगामा मच गया. रेल मंत्री रेलवे में किए जा रहे सुधार और लोको पायलट को लेकर बनाई गई व्यवस्था के बारे में सदन को बता रहे थे, तभी किसी विपक्षी सांसद ने उन्हें रील मंत्री कहकर ताना मारा. ये सुनकर आमतौर पर शांत रहने वाले अश्वनी वैष्णव भड़क गए और उन्होंने फटकार लगाते हुए चुप बैठने की हिदायत दे डाली. आइए जानते हैं कि आखिर संसद में क्या हुआ.

Ro.No - 13672/140

दरअसल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लोको पायलय रेल मंत्रालय के सबसे अहम सदस्य हैं. उनके लिए कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं. लोको पायलट जब ड्यूटी पूरी करके आते हैं तो वह अपने रूम में बैठते हैं. इस दौरान किसी विपक्षी सांसद ने रील मंत्री कह दिया. इस पर रेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा, “ऐसा है…हम लोग केवल रील बनाने वाले नहीं हैं. हम मेहनत करने वाले लोग हैं, काम करने वाले लोग हैं. आपकी तरह केवल रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं हैं..समझें.”

संसद में बोलते समय विपक्षी सांसदों के हंगामे से रेल मंत्री नाराज हो गए. इस दौरान विपक्ष के सांसदों से भड़कते हुए बैठने को कहा. उन्होंने हंगामा करते हुए विपक्षा सांसदों से कहा, “चुप, बैठ जाइए. बैठिए. कुछ भी बोलते हैं.” इसके बाद उन्होंने चेयर को संबोधित करते हुए कहा कि ये क्या तरीका है, कुछ भी बीच में बोल देते हैं.

रेल मंत्री ने कहा, “आज ये सवाल उठाने की हिम्मत कर रहे हैं, जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं तो हादसा आंकड़ा 0.24 से घटकर 0.19 हो जाने पर ये लोग सदन में ताली बजाते थे और आज जब ये 0.19 से घटकर 0.03 हो गया तो ये इस तरह का दोष लगाते हैं.”

अश्विनी वैष्णव ने स्पीकर से पूछा कि क्या ये देश ऐसे चलेगा? रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी के जरिए झूठ फैलाती है. उन्होंने कहा, “अयोध्या में स्टेशन की एक पुरानी दीवार गिरी तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हैंडल से उसे तुरंत उठाना चालू किया. इस तरह के झूठ से कैसे देश चलेगा. दो करोड़ पैसेंजर्स डेली यात्रा करते हैं. क्या उनके मन में ये भय भरना चाहते हैं?”

सदन में चल रहे हंगामे के दौरान लोकसभा स्पीकर ने रेल मंत्री (Ashwini Vaishnaw) से कहा कि “आप किसी भी व्यक्ति का रिस्पांस मत करें.” इस निर्देश के बाद अश्वनी वैष्णव ने शांतिपूर्वक अपना भाषण पूरा किया और रेलवे में की गई भर्तियों और सुधारों की जानकारी दी. इस प्रकार, एक गंभीर मुद्दे पर भाषण देने के दौरान सदन में उत्पन्न विवाद ने संसद के कार्यवाही को प्रभावित किया.

कांग्रेस और सपा पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप

लोकसभा में रेल मंत्री (Railway Minister) अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अयोध्या के पुराने रेलवे स्टेशन की एक दीवार के नुकसान को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर इस तरह से पेश किया जैसे अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन पर दीवार गिरी हो. अश्वनी वैष्णव ने इसे झूठी और भ्रामक जानकारी करार देते हुए सवाल उठाया कि इस तरह के झूठ से देश का विकास और प्रगति कैसे संभव होगी.

‘पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए’

रेल मंत्री (Ashwini Vaishnaw) ने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में रेलवे के हित में क्या काम किए हैं. अश्वनी वैष्णव ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि वे सच को तोड़-मरोड़ कर पेश करके जनता को गुमराह कर रहे हैं और इस प्रकार की राजनीति से देश की प्रगति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here