Home Blog आध्यात्मिक,सांस्कृतिक एवं नव तकनीकी का समावेश है नई शिक्षा नीति, नौकरी की...

आध्यात्मिक,सांस्कृतिक एवं नव तकनीकी का समावेश है नई शिक्षा नीति, नौकरी की जगह स्वरोजगार पर जोर- टंकराम वर्मा

0

New education policy is an integration of spiritual, cultural and new technology, emphasis on self-employment instead of job- Tankaram Verma

नवप्रवेशी कॉलेज छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Ro.No - 13672/140

वटगन महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार-,5 अगस्त 2024/ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिले के नवीन शासकीय महाविद्यालय वटगन,शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी एवं शासकीय दाऊ कल्याण आर्टस एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाज़ार में नई शिक्षा नीति के तहत नवप्रवेशी कॉलेज छात्र छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशी कॉलेज छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए. इस दौरान वटगन एवं पलारी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, पलारी नगर पंचायत यशवर्धन वर्मा,स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी विद्यालय बलौदाबाजार में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चितावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्तमान परिस्थितियों एवं आवश्यकता के अनुरूप नई शिक्षा नीति 2020 लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ में में विष्णु देव की सरकार बनते ही इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया जिससे प्रदेश के युवाओं को भी लाभ मिले.नई शिक्षा नीति में ना केवल किताबी शिक्षा बल्कि देश के पहचान के अनुरूप आध्यात्मिक,सांस्कृतिक एवं नव तकनीकी का समावेश है.नई शिक्षा नीति में नौकरी की जगह स्वरोजगार पर जोर दिया जा रहा है। ताकि व्यक्ति आत्मनिर्भर होकर खुद को नौकरी के बजाय 10 अन्य लोगों को नौकरी प्रदान कर सके. श्री वर्मा ने प्राचीन काल से गुरु शिष्य परंपरा, शिक्षा का जीवन में महत्व सहित अन्य रोचक प्रसंगों के माध्यम से शिक्षा में विचार के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं की मांग पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने वटगन कॉलेज के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें 10 लाख रूपये के मुख्य सड़क मार्ग से कॉलेज तक पहुंचमार्ग हेतु एवं 10 लाख रूपये सायकल स्टैण्ड, आवश्यक फर्नीचर सहित बाउंड्री वॉल के कार्य शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा की हमारी जब सरकार थी तब हमने इस कॉलेज को बनाया और आज इसको संवारने की जिम्मेदारी हमारी है। हम इस कॉलेज के लिए जितना बेहतर कार्य कर सकते है उतना बेहतर कार्य हम सब मिलकर करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंच से मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय के होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एसडीएम पलारी श्रीमती सीमा ठाकुर, बलौदाबाजार अमित गुप्ता,तहसलीदार देवेंद्र नेताम,थाना प्रभारी शंशाक सिंह, प्राचार्य वटगन चंद्रकांत जलहरे,पलारी अशोक उपाध्याय बलौदाबाजार डॉ.ए.आर सी जेम्स सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here