Home छत्तीसगढ़ जिला महामंत्री अजय गोपाल यादव ने दी आगामी कार्ययोजना के बारे में...

जिला महामंत्री अजय गोपाल यादव ने दी आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी

0

District General Secretary Ajay Gopal Yadav gave detailed information about the upcoming action plan

सरिया में हुआ मण्डल भाजपा की विस्तारित बैठक

Ro.No - 13672/140

मण्डल भाजपा सरिया की विस्तारित कार्यसमिति बैठक सांस्कृतिक भवन सरिया में संपन्न हुई।
मण्डल कार्यसमिति की शुरुआत मां भारती,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा विधिवत राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का सामुहिक गान कर विधिवत बैठक की शुरुआत की गई।
इस विस्तारित कार्यसमिति बैठक में भाजपा कार्यकर्ता सुनील मेहेर ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावना का वाचन किया जिसका समर्थन प्रदीप सतपथी द्वारा किया गया। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर धन्यवाद प्रस्तावना राधामोहन पाणिग्राही ने रखा जिसका समर्थन कोषाध्यक्ष लोकनाथ नायक ने किया वहीं माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन नूतन स्वर्णकार ने किया जिसका समर्थन मंत्री मुरलीधर पटेल के द्वारा किया गया।

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान,एक पेड़ मां के नाम अभियान,विभाजन विभीषिका दिवस सहित पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी एक वर्ष तक के लिए कार्ययोजना के बारे में विस्तृत चर्चा उपरांत रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में प्रस्तावित भाषण मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान जी ने दिया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। भारत की बढ़ती साख से देश विरोधी ताकतें परेशान है। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें।

वहीं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी अजय गोपाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव का परिणाम शानदार रहा है।

श्री यादव ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ जीत सुनिश्चित करें तथा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकसित भारत अभियान को गति प्रदान करने में अपना अमूल्य योगदान दें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार बनाकर विश्राम नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें। अब संगठन व सत्ता दोनों की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है, उसमें किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है‌, इसलिए कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद भाजपा में नहीं होता।

कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन है और हम केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते। हम विचारधारा के लिए काम करने वाले लोग है। पार्टी कार्यकर्ता एक दिन में तैयार नहीं होते। व्यक्तित्व निर्माण में वर्षो लग जाते है। हमारे विचारनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारी ताकत बढी है। इसलिए हमारे विपक्षी दल भी यह कहते है कि भाजपा के संगठन से लड़ना आसान नहीं है। कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे पांच साल लोगों से जुड़ा रहता है, सुख हो या दुख हर समय जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच उपस्थित रहता है। जिसके परिणामस्वरूप ही ये विजय इतनी प्रचंड है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। यह कार्यसमिति जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है । कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना और मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है। सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है तथा देश के लिए उनके सपनों पर भारी विश्वास व्यक्त किया है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ने किया तो वहीं आभार जुगल किशोर अग्रवाल के द्वारा किया गया।

मौके पर महामंत्री चूड़ामणि पटेल, मुरारी नायक,दशरथ साहू,सेवकराम पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here