Home Blog प्रशासनिक टीम का कोचिंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण, एक कोचिंग सेंटर सील

प्रशासनिक टीम का कोचिंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण, एक कोचिंग सेंटर सील

0

Administrative team conducts surprise inspection of coaching centres, one coaching centre sealed

जांजगीर-चांपा। शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों पर प्रशासनिक सख्ती जारी है। देर शाम प्रशासनिक टीम ने जांजगीर शहर में संचालित दर्जनों कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बताया जा रहा है कि तय मापदंडों का उल्लंघन करने वाले एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।

Ro.No - 13672/140

एसडीएम ममता यादव के नेतृत्व में राजस्व, नगरपालिका, और पुलिस की संयुक्त टीम ने नहरिया बाबा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों का पालन न करने पर उसे सील कर दिया।

इसके अलावा, कुछ अन्य कोचिंग सेंटरों को भी नोटिस जारी किया गया है। इस तरह की कार्रवाई से कोचिंग सेंटर संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि छात्रों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

शहर में औचक निरीक्षण प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here