Home Blog सरयू साहित्य द्वारा संस्कृति जागरण का प्रयोजन,तुलसी जयंती पर रामायण ज्ञान परीक्षा...

सरयू साहित्य द्वारा संस्कृति जागरण का प्रयोजन,तुलसी जयंती पर रामायण ज्ञान परीक्षा आयोजन

0

Purpose of cultural awakening by Saryu Literature, Ramayan knowledge examination organized on Tulsi Jayanti

11अगस्त को दोपहर दो बजे इतवारी राम यादव विद्यालय मे परीक्षा और आख्यान

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- सेवा सम्मान एवं सौहार्द के सूक्ति वाक्य से संचालित सरयू साहित्य परिषद द्वारा जहां जनहित से जुड़े विभिन्न मसलों पर सक्रियता एवं संवेदना का परिचय दिया जाता है वहीं संस्कृति एवं संस्कार के बिन्दु पर भी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जागरुकता का संदेश प्रसारित किया जाता है,इसी कड़ी मे विगत पांच वर्षो से निरंतर परिषद द्वारा रामचरित मानस को आधार बना कर संस्कृति जागरण के महत्वपूर्ण आयाम को विस्तारित करनें का प्रयास किया जा रहा है।

रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन

जनमानस के बीच रामचरित मानस के मर्म को पंहुचाने एवं उससे जुड़े तथ्यों से लोगों को अवगत कराने तथा जिज्ञासा के माध्यम से मानस के मर्म लोगों तक पंहुचाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष तुलसी जयंती के उपलक्ष्य मे रामायण ज्ञान परीक्षा का आयोजन होता है,लिखित वैकल्पिक आधार पर होने वाली यह परीक्षा गत वर्ष तक सरयूपारी ब्राम्हण समाज के लिए होता था,लेकिन इस वर्ष इसे विस्तारित रुप देते हुए आयोजन समस्त ब्राम्हणों के लिए किया जा रहा है,11अगस्त रविवार को इतवारी राम यादव विद्यालय मे दोपहर 2बजे आयोजित परीक्षा के बाद आख्यान का भी आयोजन किया गया है।

विद्वानों का होगा भी आख्यान

दोपहर दो बजे आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा की संपन्नता के बाद आख्यान माला का भी आयोजन होगा, आदर्श समाज की स्थापना मे रामचरित मानस का योगदान विषय पर आयोजित होने वाले आख्यान मे आचार्य झम्मन शास्त्री,मदकूद्वीप से रामरुप त्यागी एवं सूरदास मंदिर प्रमुख पुजारी धर्माचार्यों सहित विविध विद्वजनों के प्रेरणादायी विचार जनमानस को प्राप्त होगा,

प्रमुख व्यक्तित्वों द्वारा उत्साहवर्धन

तुलसी जयंती पर आयोजित रामायण ज्ञान परीक्षा एवं आख्यान माला के महापर्व मे जहां एक ओर वृहद भागीदारी के दर्शन होने की संभावना है वहीं इस अहम आयोजन मे उत्साहवर्धन के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,अनुविभागीय अधिकारी नितिन तिवारी,पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा,एसडीओ लोक निर्माण विभाग संदीप चौबे,शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए आमंत्रित किया गया है,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा सहित वरिष्ठ जनों द्वारा अधिक से अधिक भागीदारी निभाते हुए संस्कृति जागरण के महापर्व को सफल बनाने की अपील भी की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here