On August 16, Chhattisgarh State Joint Teachers Association will register protest by submitting a memorandum
युक्तियुक्तकरण के नियम से आक्रोश

प्रदेश के स्कूलों और शिक्षकों के लिए युक्तियुक्तकरण को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है लोक शिक्षण संचनालय के आदेश को लेकर प्रदेश भर में 16 अगस्त को विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है संघ के प्रांत अध्यक्ष केदार जैन और जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष शरद राठौर ने कहा है की इसमें ना ही सेटअप का पालन किया गया है ना ही नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा के अधिकार कानून का पालन किया गया है युक्तियुक्तकरण की आड़ में सेटअप बदलने की साजिश की जा रही है , जिससे शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो जायेगी।इसलिए संयुक्त शिक्षक संघ जिला एवम ब्लॉक इकाई नेजिले के शिक्षकों से अपील किया है की सभी शिक्षक 16 अगस्त को 4:30 बजे ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ।



