Home Blog उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ में हुए शामिल,...

उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ में हुए शामिल, बोले-एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है तिरंगा

0

Vice President BJP Chhattisgarh Shivratan Sharma participated in ‘Tiranga Yatra Bike Rally’, said- Tricolor is the symbol of one India, great India

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा बाइक रैली में सम्मिलित हुए। इस यात्रा में सैकड़ो उत्साहित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। शिवरतन शर्मा ने आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Ro.No - 13672/140

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसका मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है। इसके लिए समस्त भारतवासियों को देश की समृद्धि में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।

दो वर्ष पहले देश के आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन से जुड़कर हम लोगों ने पंच प्रण का संकल्प लिया था और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से भारत के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य किया था।

उक्त बातें उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्र प्रथम की भावना संग यह रैली निकाली गई।
भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर हम सभी भारत के आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के सहभागी बन रहे है।
यह उत्साह नए भारत का दर्शन कराता है

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश में पिछले तीन दिन के अंदर भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें शामिल छात्र, व्यवसायी समेत अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा दिख रहा उत्साह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। शिवरतन शर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा। उन्होंने अपील की कि इसके साथ हम खुद भी जुड़ेंगे और हर प्रदेशवासी को जोड़ेंगे।

हाथ में तिरंगा लेकर बाईक में निकले शिवरतन शर्मा

इससे पहले शिवरतन शर्मा भाजपा कार्यालय से भारत माता की जयकार संग हाथ में तिरंगा फहराते बाईक से निकले। शर्मा ने राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के भाव व पंच प्रण के संकल्पों के साथ जुड़ने का आग्रह किया। यह यात्रा भाटापारा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सम्पूर्ण नगर भ्रमण कर मातादेवालय मंदिर के पास विराम की गई..

इस दौरान राकेश तिवारी जिला महामंत्री, सुनील यदु भाजयूमो जिलाध्यक्ष, सतीश सोनी जिलाउपाध्यक्ष भाजयूमो, डॉ मोहन बांधे, अविनाश शर्मा, आशिष जायसवाल, आनंद यादव, महाबल बघेल, मनिदर सिंह गुम्बर, योगेश अंनत, सतीश साहू, पीयूष साहू, ठाकुर राम, पीलू वर्मा, केजुराम बघेल, चंद्रमणि तिवारी, छोटू यादव, जीवन वर्मा, डब्लू ठाकुर,रोशन साहू, नीरा साहू, आयशा खान, गीता अग्रवाल, अंजनी जायसवाल, कुंजराम कोशले, बंटी टंडन, रवि आडिल, डिगा साहू, राजू पटेल, टिक्की वर्मा, मथुरा यदु, प्रमोद निषाद, विजय वर्मा, अंकित बाजपेई, हेमंत व्यास, पुरुषोत्तम यदु, आशीष पुरोहित, गोविंद पटेल, राक्कू मंधान, राजा कामनानी, धनेश माधवानी, बिज्जू मोटवानी, चेतन वर्मा,बृजेश निषाद, अभिषेक मिश्रा, नारू सेन, आशीष टोडर, देवेश गुप्ता, आनंद शर्मा, सुमित यदु, किशु सचदेव, शुभम राजपूत, भरत डहरिया, मोहम्मद हारून ,सलीम खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here