Home Blog 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षक धनंजय वर्मा एवं...

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद आरक्षक धनंजय वर्मा एवं शहीद आरक्षक संतोष कुमार ध्रुव को विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

0

On the occasion of 15th August Independence Day, the school family and villagers paid tribute to martyr constable Dhananjay Verma and martyr constable Santosh Kumar Dhruv

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार- 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शहीद आरक्षक श्री संतोष कुमार ध्रुव एवं शहीद आरक्षक श्री धनंजय वर्मा को विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। अमर शहीद आरक्षक श्री धनंजय वर्मा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में शिक्षा ग्रहण किया गया था। श्री धनंजय वर्मा दिनांक 10.08.2004 को आरक्षक के पद पर चयनित हुए थे तथा सेवाकाल के दौरान 19.06.2009 को बीजापुर में नक्सल अभियान के दौरान शहीद हो गए।

Ro.No - 13672/140

अमर शहीद आरक्षक श्री संतोष कुमार ध्रुव द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दतरेंगी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण किया गया था, जो कि दिनांक 22.09.2008 को आरक्षक के पद पर चयनित हुए थे तथा सेवाकाल के दौरान दिनांक 25.03.2011 को जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा शहीद आरक्षक श्री संतोष कुमार ध्रुव एवं शहीद आरक्षक श्री धनंजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, उनका सम्मान करते हुए शहीद आरक्षक धनंजय वर्मा एवं संतोष ध्रुव अमर रहे का जयघोष किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here