Home छत्तीसगढ़ आवास मित्र पद के लिए आवेदन रजिस्टर्ड डाक से 9 सितंबर तक...

आवास मित्र पद के लिए आवेदन रजिस्टर्ड डाक से 9 सितंबर तक आमंत्रित

0

 

दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक क्लस्टर में आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय जनपद परिसर सारंगढ़ में 09 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 09/09/2024 तक प्रस्तुत किये जाएंगे। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु निर्धारित नियम एवं शर्तें
150, हितग्राहियों के लिए कलस्टर में एक आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन की सेवा लेने का निर्णय लिया गया है, समर्पित मानव संसाधन को प्रति आवास पूर्णता पर ₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, शैक्षणिक योग्यता
(1) हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण न्यूनतम 65 अंक
(2) बी . ई ./ डिप्लोमा उत्तीर्ण 15 अंक
(3) पूर्व में कार्यरत आवास मित्र 20 अंक
(4) बेयर फूट टेक्नीशियन (BFT) 10 अंक
(5) महिला स्वासहायता समूह (SHG) के सदस्य तथा बैंक सखी 10 अंक
आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे
अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क करें

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here