Complaints are being made about revenue matters, Zilla Parishad member Akash reached the tehsil
पुसौर। तहसील कार्यालय पुसौर दस्तावेज शुद्धि जनित नक्शा बंटाकन एवं उसके दुरूस्ती को लेकर आये दिन सुर्खियों में रहा है। जिसके लिये शिकायतें आ रहे हैं और उसका निराकरण भी किया जाता रहा है, लेकिन कुछ मामले ऐसे हैं जिसे कई महीने लग जा रहे हैं जिससे पीडित जन अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी कर रहे हैं। इसी तरह का शिकायत जिला पंचायत सदस्य आकाश मिश्रा के क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत किये जाने से बीते दिनांक को ये तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां इन्होंने तहसीलदार नेहा उपाध्याय एव नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा से मिले और किसानों के समस्याओं से अवगत कराया। जानकारी के मुताविक ग्राम पुसल्दा के गोवर्धन नामक व्यक्ति का बैंक लोन था जिसे उसने भुगतान कर दिया है लेकिन राजस्व दस्तावेज में अब भी बंधक दिखा रहा है जिसके मुक्ति के लिये उक्त किसान कई बार तहसील कार्यालय का चक्कर काटने के बाद भी वह जमीन बंधक मुक्त नहीं हो पाया है। किसान के अनुसार यह मामला पिछले 4 माह से चल रहा है ऐसे स्थिति में किसान को लोन लेने सहित अन्य कार्य हेतु जमीन के बंधक बने होने से परेशानी हुई। इसी तरह क्षेत्र के कई किसानों के मामले लंबित होने से तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों को इन्हौेने कहा कि समय सीमा में यदि किसानों का काम नहीं होगा। ऐसे स्थिति में हम हडताल का रास्ता अपनायेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आकाश मिश्रा चाहे सरकार में हो या अपोजिशन में आये दिन क्षेत्र के लोगों के लिये शासन प्रशासन से लडते रहे हैं। वर्तमान अपोजिशन में होने पर इन्हौने बताया कि यदि प्रषासन द्वारा समय सीमा में काम नहीं करती है तो हमारे कांग्रेस जन हडताल व चक्का जाम का रास्ता अपनाने के लिये हम विवश होंगे।




