Home Blog जन्माष्टमी में संस्कार भारती ने किया रूप सज्जा का आयोजन

जन्माष्टमी में संस्कार भारती ने किया रूप सज्जा का आयोजन

0

Sanskar Bharti organized a makeover on Janmashtami

रायगढ़,कृष्ण जन्माष्टमी पर चारों ओर कृष्ण भक्ति में लीन लोग झूमते दिखाई दे रहे हैं वहीं कई जगह पर बच्चे अलग – अलग भाव भंगिमाओं में सुसज्जित कृष्ण के प्रेम को अपने चरित्र में चित्रांकित कर रहे है, ऐसे में संस्कार भारती द्वारा ऐसे पलों को अंगीकृत करते हुए रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन कोतरलिया शासकीय स्कूल में कराया गया। जिसमे बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कोई श्रीकृष्ण बने तो कोई राधा, तो किसी किसी ने सुदामा की भूमिका निभायी, तो किसी समूह ने राधा कृष्ण के चारों ओर गोपीकाओं का नृत्य किये। सभी ने अपने संवाद, गीत, नृत्य के साथ श्रीकृष्ण के संदेश की विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध किया। श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में, प्रथम- सोनम प्रधान, द्वितीय- बुलबुल पटेल, तृतीय- अनुराग नायक, तथा प्रशंसित स्थान में- पीहू सेठ, शिवम यादव, बीरबल सिदार, निखिल मांझी, और अर्पित सा सहित, भावना यादव, ख्याति प्रधान, रूबी यादव, अमृता भोय, प्रगति भोय, आयुष विशाल, सोनम सारथी, बसंत सारथी और चांद यादव ने हिस्सा ले
कर अपनी प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता के विजेताओं की स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति देकर सम्मानित,सांत्वना के विजेता मेडल प्रशस्ति पत्र,तथा शेष सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आदरणीय मनहरण सिंह ठाकुर जी थे विशिष्ट अतिथि श्रीमति एच के बरेठ मैडम, विशिष्ट अतिथि द्वय वरिष्ठ साहित्यकार कमल बहिदार जी और अध्यक्षता संस्कार भारती के अध्यक्ष आदरणीय मनोज श्रीवास्तव जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मे अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया है साथ ही संस्कार भारती के सदस्यों द्वारा ध्येय गीत गा मां भारती की आराधना की गई। आदरणीय मनोज श्रीवास्तव जी द्वारा संस्कार भारती का ध्येय रखा गया तत्पश्चात बच्चों का कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों का हुनर और रूप सज्जा से सभी प्रभावित हुए तथा सभी प्रतिभागियों को पिताम्बर प्रसाद देवांगन जी की ओर से पैंसिल बाॅक्स देकर सम्मानित किया गया।
अंत में सभी बाल गोपाल की आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। सम्मानित जज की भूमिका डॉ सुधा देवांगन “शुचि” और आदरणीय स्वाति पंड्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधा देवांगन “शुचि “द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान डॉ आशा मेहर “किरण” जीआदरणीय बनवारी लाल देवांगन जी, धनेश्वरी धरा जी, पिताम्बर प्रसाद देवांगन जी ,आदरणीय स्वाति पंडया जी,अंजलिका लाल जी,आदरणीय विवेकानंद शर्मा जी, श्रीमती एच के बरेठ जी,आदरणीय कमल किशोर बहिदार जी और आदरणीय कन्हैयालाल गुप्ता जी की गौरव मयी उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन श्रीमति एच के बरेठ जी द्वारा किया गया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here