Home Blog खरसिया विधानसभा ने इस लोकसभा में जो ऐतिहासिक बढ़त दिलाई उसके लिए...

खरसिया विधानसभा ने इस लोकसभा में जो ऐतिहासिक बढ़त दिलाई उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा: राधेश्याम राठिया

0

I will be grateful to all the workers for the historic lead that Kharsia Assembly gave me in this Lok Sabha: Radheshyam Rathia

सदस्यता पर्व में चपले और जोबी मंडल का योगदान यादगार होगा: श्रीकान्त सोमावार

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। 24 अगस्त 2024 को खरसिया विधानसभा के भालूनारा में चपले और जोबी मंडल के सदस्यता पर्व की बैठक रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य एवम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार एवम भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष पवन शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ,आज की इस बैठक में रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने खरसिया विधानसभा के इन दोनो मंडलों के कार्यकर्ताओं में जनता को आभार व्यक्त किया उन्होंने लोकसभा चुनाव में पहली बार खरसिया विधानसभा में 14 हजार से ज्यादा मतों से विजयी बनाया,और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने अपने बूथों में घर घर जाकर पिछले छह महीनों में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी के सुशासन वाली सरकार की सभी उपलब्धियों को बताना है और इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए सदस्यों को हमसे जोड़ना है!वही श्रीकांत सोमावार ने कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों क्षेत्रों का अहम योगदान रहा है,आदिवासी भाई हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या जुड़ना चाहते है,और हमारे दोनो मंडलों में आदिवासी भाईयो की संख्या ज्यादा है हमे प्रयास कर उन तक जाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्होंने भाजपा के साथ जोड़ना चाहिए।वही पवन शर्मा ने हमे ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता कैसे ग्रहण करनी है उस पर ध्यान आकर्षित किए बताया कि हम मोबाइल से एसएमएस के माध्यम से,नमो ऐप्स के माध्यम से,बार कोड के माध्यम से और भाजपा की वेब साइट के माध्यम से और साथ ही साथ ऑफलाइन भी सदस्य बन सकते है,सदस्य बनने के लिए पूरे फॉर्मेलिटी पूरी करनी अनिवार्य है जो आने वाले समय में सक्रिय सदस्य बनने में भी सहयोग करेगा,आज की इस बैठक को महेश साहू,कमल गर्ग, सनत नायक,कन्हैया राठिया,प्रीतम राठिया ने भी संबोधित किया,और दोनो मंडलों से चपले मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,परखित डनसेना,भूपेंद्र वर्मा,रामाधार गबेल, छेदू राम राठिया,श्रीमती आलम राठिया,धर्म सिंह राठिया, सुखलाल डनसेना,प्यारे लाल चौहान,संजय राठिया, खेम साहू,श्याम सुंदर,राकेश दर्शन,दयाराम दर्शन,महेंद्र पटेल,अनिल यादव सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे ,बैठक का संचालन जोबी मंडल महामंत्री भूपेंद्र वर्मा ने किया एवम आभार प्रदर्शन उचित सिंह राठिया ने किया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here