Home Blog दो सितम्बर से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान: शिवरतन शर्मा

दो सितम्बर से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान: शिवरतन शर्मा

0

BJP’s membership campaign will start from September 2: Shivratan Sharma

दो सितम्बर से भाजपा की सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भाजपा कार्यालय भाटापारा में सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया।

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा -: दो सितम्बर से भाजपा की सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भाजपा कार्यालय भाटापारा में शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल साथ ही सिंमगा में सिंमगा मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर क्रमश विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया। सदस्यता अभियान में उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा दो सितम्बर से सदस्यता अभियान में सभी सहयोग करें।

उन्होंने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। दो सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। दो सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन तीन सितंबर को प्रदेश और चार सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी।
शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और आनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और आनलाइन डाटा अपडेट रखना है। शर्मा ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित किए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें। हमे हर बूथ में घर घर जाना है और भाजपा के सदस्यता अभियान पर्व को सफल बनाना है। कार्यशाला को टेशूलाल धुरंधर ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी, डॉ मोहन बांधे,सुनील यदु, आनंद अग्रवाल,आनंद यादव, मनिदर सिंह गुम्बर, आशीष जायसवाल, योगेश अंनत, गोपाल देवांगन, केजुराम बघेल, छोटू यादव, चंद्रमणि तिवारी, डब्लू ठाकुर, पवन वर्मा, खुमान वर्मा, प्रणव अवस्थी, विकास गुप्ता, राजा कामनानी, सतीश सोनी, कमलेश साहू, सतीश साहू, गोलू देवांगन, पीलू वर्मा, जीवन वर्मा, प्यारे रजक, बंटी टंडन, प्रेम चौबे, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here