Home Blog डायल 1962 पर मिलेगा पशुओं के ईलाज की सुविधा

डायल 1962 पर मिलेगा पशुओं के ईलाज की सुविधा

0

Facility for treatment of animals will be available on dial 1962

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार- 30 अगस्त 2024/पशुपालकों को अब पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीमारी की सूचना टोल फ्री नंबर 1962 पर दर्ज होते ही नजदीकी विकासखंड में तैनात वैन मौके पर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 70000026407 पर भी पशुओं से सम्बंधित सूचना दिया जा सकता है।

Ro.No - 13672/140

कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में कृत्रिम गर्भधान एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर विचरण करने वाले आवारा व बेसहारा मवेशियों सहित बीमार पशुओं के ईलाज के लिए उक्त दोनों नंबरों से कॉल कर सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक ले जाने की समस्या नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here