Home Blog हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक...

हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं-शिवरतन शर्मा

0

We are all fortunate that we are taking membership as members of the world’s largest political party BJP – Shivratan Sharma

भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है-शिवरतन शर्मा

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़@भाटापारा– उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भाजपा सदस्यता अभियान भाटापारा शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल का शुभारंभ करते हुए कहा कि आमजन में भाजपा के लिए स्वत: स्फूर्त भाव से सम्मान है। लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं पर विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में हमें खुद उन तक पहुंचना होगा।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि आमजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्वतः स्फूर्त भाव से सम्मान है। वह भाजपा से जुड़ना चाहता है पर जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसे निराशा होती है। हम सब इस कार्यक्रम के साथ लगेंगे और साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएंगे।
उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है। भाटापारा के गोविंद सारंग स्मृति परिसर,भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा एवं टेशुलाल धुरंधर के समक्ष भाजपा के पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ली,,,साथ ही कांग्रेस पार्टी के सेवा दल अध्यक्ष भुवन सिंह ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिनका पार्टी गमछा भेंटकर एवं ऑनलाइन सदस्यता दिला कर पार्टी में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को टेशुलाल धुरंधर ने में संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। राष्ट्रवाद और समावेशी विकास को समर्पित इस पार्टी से जुड़ने का यह सभी के लिए एक स्वर्णिम अवसर है।
भाजपा से जुड़ने के लिए 8800002024 पर कॉल करें और अधिक से अधिक संख्या में लोगो को जोड़कर पुनः भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अपना योगदान दे..
उक्त बैठक में मोहन बांधे, सुनील यदु, आशिष जायसवाल , महाबल बघेल, मनिंदर सिंह गुम्बर, पवन वर्मा, योगेश अंनत, मथुरा यदु, गोपाल देवांगन, मधु सोनी, आयशा खान, तनुजा धृतलहरे, पीलू वर्मा, कुंजराम कोशले, पीताम्बर साहू, प्रेम चौबे, प्रमोद निषाद, मोंटू ध्रुव, दसरथ साहू, प्यारे रजक, राजेश तिवारी, शुभम राजपुत, चंद्र प्रकाश साहू, राजू पटेल, अजीत निषाद, गोलू देवांगन, टिका साहू, डिगा साहू, मोहम्मद हारून , ठाकुर राम साहू, आशिष पुरोहित, अनिल चेलक, बंटी टंडन, अभिषेक मिश्रा, जयशंत, सुरेंद्र डागोर, रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी -कार्यकर्ता उपस्थित थे.l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here