Inauguration of postgraduate classes in Gharghoda Government College: Important announcement of Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं का शुभारंभ एक ऐतिहासिक कदम के रूप में किया गया है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोल दिए हैं। इस घोषणा से घरघोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अब दूरस्थ जगहों में जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। अब छात्र अपने गृह क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शैक्षिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

*मुख्यमंत्री और सांसद का विशेष आभार*
इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ने मुख्यमंत्री जी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस निर्णय को क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही, घरघोड़ा शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री और सांसद जी का आभार व्यक्त किया।
*भाजपा नेताओं का उत्साह और आभार*
इस अवसर पर मंच से अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं वर्तमान भाजपा जिला महामंत्री श्री अरुणधर दीवान जी ने मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस घोषणा को क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
*अभाविप की अहम भूमिका*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से भी उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री और सांसद जी का विशेष आभार जताया गया।
अभाविप के पूर्व विभाग संयोजक श्री राजेश बेहरा जी ने कहा कि लंबे समय से स्नातकोत्तर कक्षाओं की मांग की जा रही थी, और अब इसे पूरा करके सरकार ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इसके अलावा, कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सांसद श्री राधेश्याम राठिया का आभार व्यक्त किया। इन नेताओं में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री श्री जनेश्वर मिश्रा, डी डी सी श्री संतोष राठिया, वरिष्ठ नेता श्री कांत राठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सहनू राम पैंकरा, मंडल अध्यक्ष श्री नरेश बेहरा, भाजपा महामंत्री श्री राजेश पटेल, श्री श्रवण राठिया, श्री सुभाष गुप्ता, श्री वेद राणा, श्री रंजीत कनौजिया, श्री विजय डनसेना, श्री अजीत गुप्ता, श्री विकास केसरवानी, श्री रितेश शर्मा, श्री गगन ठाकुर, श्री नंदकिशोर डनसेना, श्री हर्ष डनसेना, श्री भवानी डनसेना, श्री भरत महंत, श्री गोकुल राठिया, श्री अक्षय राठिया, श्री ऋषि बेहरा, श्री अबुजर खान, श्री सिरोतम चौहान, श्री मनोज निषाद सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सांसद जी का विशेष आभार व्यक्त किया।
*उत्साह और उम्मीद*
महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं की शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। यह कदम न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और आगे भी ऐसी योजनाएं लाई जाएंगी जो युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाएंगी।



