Home Blog रायगढ़ के रामलीला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रायगढ़ के रामलीला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

Wrestling competition started in Ramlila ground of Raigarh

शक्ति के प्रतीक श्री हनुमान के जयकारे एवं चालीसा पाठ कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Ro.No - 13672/140

रायगढ़, 11 सितम्बर 2024/ रामलीला मैदान में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा बल एवं शक्ति के प्रतीक श्री हनुमान एवं राजा चक्रधर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मैट की पूजा-अर्चना की गई। सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाया एवं उनसे संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में राज्य स्तरीय खिलाडिय़ों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। पहली प्रतियोगिता धमतरी के भावेश कुर्रे और रायगढ़ के अमन के बीच हुई जिसमें भावेश को जीत हासिल हुई। गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री महेश शर्मा, जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ श्री महेश पटेल, कुश्ती संघ से श्री दिनेश जायसवाल, श्री श्याम सिंह सोनी, श्री राजानंद यादव, श्री रमन यादव, सुश्री भाविका पांडे, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी, सहित खिलाड़ी दर्शक, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here