Home छत्तीसगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बैकुंठपुर विधानसभा के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने बैकुंठपुर विधानसभा के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

0

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
कोरिया/आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के पोलिंग बूथों की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था कोरिया पुलिस द्वारा की गई है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा बैकुंठपुर विधानसभा के पोलिंग बूथों के सुरक्षा व्यवस्था का आकलन को जाँचने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा ओंड़गी, बैकुंठपुर, महलपारा, चेर, सारा, गदबदी, झालियाडांड, अमरपुर, सुरमी, सलका, सलबा, बड़गाव, चारपारा, सत्तीपारा, झरनापारा, कदमपारा, जयपुर, आमापारा, बरपारा, जटासेमर, तेलाईधार, दुभापानी, मोदीपारा, जामपानी, पत्तरापाली के पोलिंग बूथ एवं बैरियर जटासेमर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा – निर्देशों के अनुसार पोलिंग बूथों में व्यवस्था की जाँच भी किया गया। साथ ही उपरोक्त पोलिंग स्टेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों को रोकने हेतु आवश्यक तैयारियों का जायजा किया।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here