Home Blog कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक परीक्षा क़ा किया निरीक्षण

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक परीक्षा क़ा किया निरीक्षण

0

The collector inspected the hostel superintendent examination

कुल 16508 पंजीयन के विरुद्ध 9918 अभ्यर्थी उपस्थित

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,15 सितम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक सोनी ने रविवार को छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘द’ परीक्षा क़ा निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बलौदाबाजार स्थित परीक्षा केंद्र पण्डित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एमडीवी क़ा निरीक्षण किया।उन्होंने केद्राध्यक्ष,ऑब्जर्वर एवं वीक्षकों को सतर्कता एवं सावधानी पूर्वक परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने उपस्थित और अनुपस्थित अभर्थियों की जानकारी ली। पण्डित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी विद्यालय में 257 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 143 अनुपस्थित एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एमडीवी में 138 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 62 अनुपस्थित थे। परीक्षा क़ा आयोजन प्रथम पाली में अपरान्ह 12 बजे से अपरान्ह 2:15 बजे तक किया गया।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अरुण सोनकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार को आयोजित छात्रवास अधीक्षक श्रेणी ‘द’ परीक्षा के लिए जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 16508अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से 9918 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए एवं 6590 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अरुण सोनकर, तहसीलदार श्री राजू पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here