
यज्ञशाला मे हुई बैठक मे आयोजन संबंधी विभिन्न विषयो पर चर्चा
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- धार्मिक आयोजनों की धरा भाटापारा विभिन्न वृहद आयोजनों एवं आयामों की स्थापना के रुप मे अहम स्थान रखती है,इसी कड़ी मे डा राम मनोहर लोहिया की संकल्पना राष्ट्रीय रामायण मेला जो उत्तर प्रदेश मे वृहद रुप धारण कर चुकी है तथा रामायण के मूल तत्वों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के सरस माध्यम तथा संत विद्वानों के बौद्धिक परिचर्चाओं के जरिए से संस्कृति एवं संस्कार का प्रसार करने के साथ ही आयोजन मे विविध विधाओं का समावेश कर एक मनोरम एवं अध्यात्मिक मेले का स्वरुप दिया जाता है,उपरोक्त दिव्य एवं भव्य आयोजन को भाटापारा मे भी मूर्त रुप देने की तैयारी चल रही है।
___________________________
25से 27अक्टूबर तीन दिवसीय आयोजन
__________________________
सबके राम सबमे राम की अवधारणा को जन जन मे प्रसारित करने लिए निरंतर प्रयत्नशील सरयू साहित्य परिषद द्वारा इस दिशा मे प्रथम पहल किया गया तथा नगर मे विभिन्न जनों से चर्चा के पश्चात आयोजन को मूर्त रुप देने की संकलपना निर्धारित हुई जिसके तहत 25से 27अक्टूबर तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला यज्ञशाला मे आयोजित होने की योजना ने जन्म लिया।
___________________________
आयोजन तैयारी बैठक का आगाज
___________________________
आयोजन की तिथि निर्धारण के लिए बैठकों के दौर के बाद अब आयोजन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं वृहद आयोजन के मद्देनजर दायित्वों की भागीदारी के तहत बैठकों का दौर जारी है तथा राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के माध्यम से आयोजन को संपादित करने तथा विभिन्न समाजों एवं संगठनो की आयोजन मे भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यज्ञशाला मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे समाज प्रमुखों विभिन्न संगठन सहित नगर के रचनात्मक सुधिजन शामिल हुए। बैठक मे प्रमुख रुप से यज्ञाचार्य कन्हैयाधर दीवान, गौरीशंकर शर्मा,सुनील दुबे मनीष शुक्ला, बिहारी लाल अग्रवाल, मुकेश शर्मा,पं दुर्गा प्रसाद तिवारी, सरोज अग्रवाल, संतोष पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा,नभ साहू,विजय पाण्डेय, लखन शर्मा,दिनेश शर्मा,मोनू दुबे,मुन्ना सिंह, विकास वर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
___________________________
मारवाड़ी कुंआ शिव मंदिर मे आगामी बैठक
___________________________
यज्ञशाला मे हुई बैठक मे विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय के पश्चात आगामी बैठक गुरुवार 19सितंबर को संध्या चार बजे मारवाड़ी कुंआ शिव मंदिर मे रखी गयी है,बैठक मे पुनः प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा के साथ आयोजन की रुपरेखा को मूर्त रुप प्रदान किया जायेगा,समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सभी समाज प्रमुखों संगठनों एवं रचनात्मक सुधिजनों से बैठक मे अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया गया है।



