Collector-SP reached the house of late Chaitram Kewat, resident of Chharched, and met the family members, assured full cooperation from the administration
सौरभ बरवाड़ /बलौदाबाजार-,19 सितंबर 2024/कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आज कसडोल विकासखण्ड के ग्राम छरछेद निवासी स्व. चैतराम केंवट के घर पहुंचकर परिजनों से शोक सन्तप्त परिवार से मुलाकात की। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से परिवार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। जिसमें समाजकल्याण विभाग की ओर से श्रीमती मोंगरा बाई पति रामलाल केंवट को मुख्यमंत्री वृध्दा पेंशन योजना से लाभ दिलाने के लिए पोर्टल में पंजीकृत कर दिया गया है। उन्हें अगले माह से पेंशन की राशि प्राप्त होगी। इसके साथ ही मृतक स्व. चैतराम केंवट की पुत्रियां कक्षा 11वी में पढ़ रही कुमारी प्रिया, तीसरी में पढ़ रही कुमारी निशा एवं भांजा 5 वर्षीय हिमांशु एवं 3 वर्षीय गीतांजलि के शिक्षा के संबंध विभिन्न विकल्पों जिसमें कस्तुरबा विद्यालय, स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल, डीएव्ही स्कूल छरछेद में बच्चों के अध्ययन दिलाने हेतु परिवार से चर्चा किया गया है। परिवार के द्वारा दशकर्म संस्कार के बाद निर्णय से अवगत कराने हेतु कहा गया है। इसके साथ ही कुमारी प्रिया, निशा एवं गीतांजलि को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना जिला बाल संरक्षण इकाई के स्पांसरशीप एण्ड फास्टर केयर फण्ड के देखभाल एवं संरक्षण के जरूरतमंद वाले बालक-बालिका कों स्पॉन्सरशीप योजना के तहत तीन बालिका एवं एक बालक को माह सितम्बर 2024 एक माह का भुगतान राशि 16 हजार रूपये यूको बैैंक कसडोल के खाता क्रमांक-10293211062370 मोंगरा बाई के खाते में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य को जिले में स्थित नीजी संस्थान द्वारा नौकरी दिलाने के लिए प्रयासरत किया जा रहा है इसके लिए परिवार के दो लोगों का बायोडाटा मंगाया गया है। साथ ही खाद्य विभाग द्वारा अतिरिक्त राशन प्रदान किया गया है।
इसी तरह पुलिस प्रशासन की ओर से दोषियों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, तहसीलदार विवेक पटेल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।




