Home Blog 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने...

10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई

0

Woman arrested with 10 liters of illegal Mahua liquor, Jute Mill police took action

19 सितंबर, रायगढ़ । कल शाम जूटमिल थाना प्रभारी टीआई मोहन भारद्वाज को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब लेकर जामटिकरा की ओर से आ रही है और इसे बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा एएसआई नरेन्द्र सिदार के नेतृत्व में महिला पुलिस स्टाफ और पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने कांशीराम चौक के पास संदिग्ध महिला को रोका, जो पैदल जा रही थी और उसके पास भारी मात्रा में शराब थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कस्तुरी खुंटे, पति विक्की खुंटे, उम्र 26 वर्ष, निवासी जामटिकरा बताया। तलाशी लेने पर महिला के बैग से दो पन्नियों में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बरामद की गई। महिला से शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर पुलिस ने शराब जब्त कर महिला के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई ।

Ro.No - 13672/140

इस सफल रेड कार्रवाई में एएसआई नरेन्द्र सिदार, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते शामिल थे। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here