Every moment of the Prime Minister’s life dedicated to achieving the goal of ‘Developed India-Self-reliant India’ is an inspiration for us – Shivratan Sharma
गांव,शहर,प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है-शिवरतन शर्मा

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया..
जिसमें उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा, भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सफाई किया गया साथ ही विद्यालय परिसर में शिवरतन शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया.. कार्यक्रम में शिवरतन शर्मा द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनो को स्वच्छता की शपथ दिलाई.
इस कार्यक्रम के संबंध में शिवरतन शर्मा ने कहा की, ”राष्ट्र प्रथम की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है..
शिवरतन शर्मा ने स्वच्छता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। शहरों, गांवों एवं प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही गांव, नगर, प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गरीबों के कल्याण के लिए हर समय लगातार सोचते रहते हैं और नई-नई योजनाएं बनाकर लागू करते हैं। आज समाज के गरीब, किसान, मजदूर तथा समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को मकान देने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को मकान मिलेंगे, लेकिन उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। गांवों तथा नगरो में विकास के अनेकों काम चल रहे हैं।
उक्त अवसर पर सुनील यदु, मोहन बांधे, आशिष जायसवाल, महाबल बघेल, सुनील डागा, योगेश अंनत, गोवर्धन डहरिया, आशीष पुरोहित ,राजा कामनानी, सुखदेव यदु, नंदकिशोर अग्रवाल, कुंजराम कोशले, सतीश साहू, आनंद शर्मा, पीयूष साहू, बंटी टंडन, मोहम्मद हारून, मुकेश साहू, सूरज भोई, नीरा साहू, चेतन वर्मा, आयशा खान, अंजनी जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित थेl



