Home Blog चैतन्य नगर में डंप कचरे की श्रमदान से की गई सफाई

चैतन्य नगर में डंप कचरे की श्रमदान से की गई सफाई

0

Cleaning of dumped garbage in Chaitanya Nagar was done through volunteer work

रायगढ़। मंगलवार की सुबह वार्ड क्रमांक 5 चैतन्य नगर खाली प्लॉट पर डंप कचरे की श्रमदान से सफाई की गई। इस दौरान आसपास के निवासियों को एवं व्यवसाईयों को खाली प्लॉट पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रति दिवस श्रमदान से सफाई कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व पर चैतन्य नगर मुख्य मार्ग से लगे खाली प्लॉट पर डंप कचरे की सफाई निगम के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर किया। श्रमदान में आसपास के नागरिक भी शामिल हुए। सुबह 7:00 से शुरू श्रमदान कार्यक्रम 9:00 बजे तक चला। इस दौरान खाली प्लॉट पर डंप कचरा को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर निष्पादन के लिए रवाना किया गया, वहां चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इसी तरह मुख्य मार्ग से लगे खाली प्लॉट के चारों तरफ ग्रीन नेट से कवर करने ताकि वहां कोई कचरा ना फेक निर्देशित किया गया। इस दौरान चैतन्य नगर कॉलोनी वासियों एवं आसपास के सभी व्यवसाईयों से डस्टबिन का उपयोग करने, खाली प्लाट पर कचरा नहीं फेंकने, निगम के रिक्शा या वाहनों को ही कचरा सूखा एवं गीला अलग-अलग देने की अपील की गई। अभियान में डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, उप अभियंता श्री ऋषि राठौर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
25 को निगम कार्यालय परिसर की जाएगी सफाई

Ro.No - 13672/140

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 25 सितंबर की सुबह 7:00 से निगम कार्यालय परिसर की श्रमदान से सफाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों से अभियान में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here