The targets that BJP has set for the country, state and booth, our workers will easily achieve them – Shivratan Sharma
भाटापारा विधानसभा की टीम बधाई की पात्र है, जिसने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने के बड़े अभियान में अपनी सहभागिता दी- शिवरतन शर्मा

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाटापारा विधानसभा के ग्राम अकलतरा में ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की. साथ ही भाटापारा नगर के गुरुनानक वार्ड एवं नयापारा वार्ड के कृष्णा नगर कालोनी में भी पहुँच कर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई..
शिवरतन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विश्व की नम्बर 01 राजनीति पार्टी भाजपा की 6 वर्षों के बाद सदस्यता समाप्त हो जाती है, इसलिए आज पूरे देश में व्यापक स्तर से सदस्यता अभियान चालाया जा रहा है. भाजपा का एक-एक नेता व कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया है,, भाजपा ने देश-प्रदेश व बूथ के लिए जो लक्ष्य तय किया है, हमारे कार्यकर्ता उसे आसानी से प्राप्त करेंगे.
शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि चुनाव, जिला, संसदीय-विधानसभा क्षेत्र स्तर पर नहीं लड़ा जाता है, बल्कि चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथ मजबूत है तो चुनाव पक्ष में है। इसी बुनियादी बात को ध्यान में रखकर भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हुई है.
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को अपने सदस्यता महाभियान की तिथि के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाटापारा विधानसभा की टीम बधाई की पात्र है, जिसने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने के बड़े अभियान को अपने हाथ में लिया है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि 70 वर्ष पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को जो दृष्टि दी थी, वह आज भी प्रासंगिक बनी है।
बता दें कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पार्टी पदाधिकारियों के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही भाजपा का यह संगठन महापर्व अनवरत चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.
25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पार्टी ने तय किया था कि छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित, प्रदेश पदाधिकारी, सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, जिला मंडल पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे. इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है,इसी कड़ी में सभी ने अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए पार्टी की सदस्यता को एक ही दिन में बड़ी छलाँग लगवाई है..
इस अवसर पर राकेश तिवारी,आशिष जायसवाल, सुनील यदु, मोहन बांधे, योगेश अनन्त, सुनन्द मिश्रा, सतीश साहू, सतीश सोनी, सुरेश मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, अनिल चेलक, पीयूष साहू, रवि वर्मा, सुरेंद्र डागोर, शिव पुरोहित, कान्हा मिश्रा, राजू पटेल, नीरा साहू,आयशा खान, तनुजा धृतलहरे, मधु सोनी, अंजनी जायसवाल, गोवर्धन डहरिया, मोहम्मद हारून,आशिष पुरोहित, दिलीप यादव,मुकेश साहू, सहित पूरे विधानसभा के हर बूथ में पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने सदस्यता महाअभियान में अपनी सहभागिता निभाई.l



