Home देश-विदेश शराबी ने खोया आपा: शराब नहीं मिलने पर दुकान में लगाई आग,...

शराबी ने खोया आपा: शराब नहीं मिलने पर दुकान में लगाई आग, कर्मचारी पर भी छिड़का पेट्रोल

0

 

Drunkard lost his temper: Due to not getting liquor, he set the shop on fire, also sprinkled petrol on the employee

Ro.No - 13672/140

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक शराबी पर नशा इस कदर चढ़ गया कि उसने शराब नहीं मिलने पर वाइन शॉप में ही आग लगा दी। दरअसल, यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने उसे शराब देने से इनकार कर दिया था, इससे उसका पारा चढ़ गया। इस घटना को लेकर पोथिनमल्लय्या पालम इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने बताया कि मधु नाम का एक व्यक्ति मदुरवाड़ा इलाके में एक शराब की दुकान पर आया, लेकिन दुकान बंद होने का समय होने के कारण दुकान के कर्मचारियों ने उसे शराब देने से मना कर दिया।

इससे आरोपी और कर्मचारियों के बीच में बहस शुरू हो गई, इसके बाद चेतावनी दिए जाने के बाद आरोपी मौके से चला गया, लेकिन रविवार शाम को वह पेट्रोल टैंक लेकर दुकान पर लौटा, जिसके इस्तेमाल से उसने दुकान के अंदर और यहां तक ​​कि कर्मचारियों पर भी पेट्रोल डालकर तुरंत आग लगा दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि कर्मचारी दुकान से भाग गए, लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कंप्यूटर और प्रिंटर सहित 1.5 लाख से अधिक की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 436 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here