Ro.No - 13672/140


दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देशन मे बिलाईगढ़ पुलिस लगातार महिलाओं को अपराधों के लिए बने कानूनों की जानकारी देने अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 2/10/24 को ग्राम ठाकुरदिया में चलित थाना लगाया गया ।चलित थाना में उपस्थित महिलाओं को अपराधों के लिए बने कानूनों के बारे में जानकारी दी गई ।महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक रहने और महिला उत्पीड़ना को लेकर उन्हें जागरूक किया गया लोगों को सायबर फ्राड से बचने, नशामुक्ति,यातायात नियमों का पालन करने बताया गया।चलित थाना में एएसआई विमला मनहर, अंजान सिंह आर प्रत्येंद्र अनिल ,और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



