On the third day, Kewat episode and Sitaharan took place, Millers Association and Sanjay Joshi family performed Aarti
■ रामलीला में तीसरे दिवस पर परशुराम संवाद, केवट प्रसंग, सीताहरण और जटायुमरण की हुई लीला

■ 12 वर्षो तक रहे राम आज बने रामलीला के प्रमुख सहयोगी, संजय जोशी परिवार हुआ आरती में शामिल
सौरभ बरवाड़@भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली में भाटापारा रामलीला मंचन के तीसरी दिवस की रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद, केवट प्रसंग, सूर्पनखा संवाद, सीता हरण एवं जटायु मरण की शानदार मनमोहक लीला दिखाई गई । जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शके मौजूद रहे। जहां परशुराम लक्ष्मण संवाद ने समा बांधा वही मार्मिक प्रसंग केवट संवाद ने लोगों का मनमोहन, सूर्पणखा संवाद ने लोगों को खूब हँसाया एवं रावण और जटायु के शानदार अभिनय को लोगों ने सराहा । आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के 105 वर्ष के तृतीय दिवस की भगवान श्रीराम लक्ष्मण सीताजी की आरती में पोहा मिल,दाल मिल, राइस मिल एसोसिएशन, अभिकर्ता संघ, किराना व्यापारी संघ, के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से रंजीत दवानी, अजय मंधानी, कैलाश बलानी, सृजन छाबड़िया, इंदर चंद थारानी, देवेंद्र भृगु, महेंद्र अग्रवाल, दीपक मल, सुरेश जोशी एवं मनमीत सलूजा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों ने रामलीला को भरपूर सहयोग देने में प्रतिबद्धता दिखाइ, रामलीला के मंचन की प्रशंसा भी की। रामलीला में रामायण के पात्रों को निभाने वाले कलाकार जो स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी है उन्हें संजय जोशी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा के द्वारा सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि नगद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संजय जोशी ने कहा कि अपने जीवन में भगवान राम को अपना मान लो तो भगवान राम आपको अपना मान लेंगे इसके बाद आपको किसी भी प्रकार की तनाव व चिंता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के बारे में जोर देते हुए कहा कि आप बहुत मन लगाकर पढ़े इससे आपके परिवार समाज एवं देश का विकास होगा यदि आप रामलीला में काम करने के बाद भविष्य में अपने करियर में मजबूत बनते है तो रामलीला के हित का हमेशा ध्यान रखें एवं अपने माता-पिता व परिवार के बड़ों का सदा सम्मान करें रामलीला आयोजन समिति को उन्होंने सादर धन्यवाद दिया की उन्हें इस मंच पर आने का मौका दिया गया इस अवसर पर जोशी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। संजय जोशी जी भाटापारा की रामलीला में सन 1976 से 1988 तक लगभग 12 वर्षो तक भगवान श्री राम जी का किरदार निभाया और भगवान के चरित्रों का प्रचार प्रसार किये है और आज भगवान की कृपा से प्रकाश इंडस्ट्रीज चाम्पा के एग्जीक्यूटिव डारेक्टर है और भगवान राम की लीला संचालन में प्रमुख सहयोगी बनकर भाटापारा रामलीला संचालन का महत्त्वपूर्ण अंग है।



