On the fourth day, Shabri episode, Bali murder was performed in a grand manner, religious institutions participated in the Aarti
सौरभ बरवाड़@भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा में 105 वर्ष का मंचन जारी है जिसके चौथे दिन की लीला में मार्मिक शबरी प्रसंग, मनमोहक राम सुग्रीव मित्रता की लीला एवं बालिवध की शानदार लीला के साथ हनुमान जी के लंका जाने के लिए उड़ने तक की लीला का शानदार एवं भव्य मंजन किया गया । जिसमें काफी ज्यादा दर्शकों की भीड़ जुटी जिनके तालिया ने कलाकारों का मनोबल बढ़ाया एवं भव्य प्रस्तुतियों की सराहना की। शबरी के रोल में आयुष तिवारी ने शानदार अभिनय किया वही लव शर्मा ने हनुमान जी के पाठ के जोशीले अभिनय ने लोगों में उत्साह भरा, बाली सुग्रीव के रोल में सागर जायसवाल एवं काव्यांश शर्मा नजर आए । साथ ही अन्य किरदारों ने चौथे दिन की लीला प्रस्तुति में अपने कला की छटा बिखेरते हुए रंग भरा । आदर्श रामलीला नाटक मंडली के चौथे दिन के मंचन पर भगवान श्रीराम की आरती में भाटापारा शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें जय भोले कांवरिया संघ, संगीतमय सुंदरकांड समिति, यज्ञ आयोजन समिति, श्री पंचमुखी सुंदरकांड समिति एवं रामाश्रय परिवार शामिल रहे। मोहन केसरवानी ने इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी। रविंद्र शर्मा ने यज्ञ आयोजन समिति की तरफ से 11000 रुपये की सहयोग राशि प्रतिवर्ष आदर्श रामलीला नाटक मंडली को देने की प्रतिबद्धता जताई। अंत में रवि गुप्ता ने कलाकारों के पालकों को बहुत-बहुत बधाई दी शुभकामनाएं दी। आभार व्यक्त किया कि वह लोग अपने बच्चों को रामलीला तीन से चार महीने पहले से भेजते हैं जिससे यह मंचन सफल हो पता है। इस अवसर पर रामलीला नाटक मंडली के संरक्षक मंडल के सदस्य सत्यनारायण जोशी सहित अशोक तिवारी भी उपस्थित थे । बाद में रामलीला में कार्य करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया ।




