Musical Shrimad Bhagwat Mahapuran Story in Village Pali (Seoni) from 18th
साकेत तिवारी @ जांजगीर। ग्राम पाली मे पटेल परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ 18 अक्तूबर को कलश यात्रा के साथ होगा। व्यासपीठ पर कथावाचक प्रवीण मिश्रा सिवनी(नैला)वाले होंगे।कथा का समय दोपहर 2बजे से प्रारंभ होगा।18 अक्तूबर को भव्य कलश यात्रा,वेदी पूजन व कथा महात्म्य 19को परीक्षित जन्म शुकदेव आगमन 20को भगवान शिव चरित्र ध्रुव चरित्र 21को जड़ भरत चरित्र ,भक्त प्रहलाद चरित्र,22को वामन अवतार , श्री कृष्ण जन्मोत्सव।23को श्री कृष्ण बाल लीला,गोवर्धन पूजा।24को महारास, कंस वध, रुकमणी मंगल(विवाहोत्सव)25को श्री कृष्ण सुदामा चरित्र ,कथा विश्राम।26 को तुलसी वर्षा यज्ञ हवन,पूर्णाहुति,सहस्त्र धारा के साथ संपन्न होगा।आयोजन को लेकर लखन लाल पटेल उनके तीनों सुपुत्र संजय,प्रदीप,भगवानदीन, भाई टीकाराम तथा रामेश्वर ईश्वर ,रवि एवम पूरे पटेल परिवार समस्त ग्रामवासी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।




