Home Blog रायगढ़ प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

रायगढ़ प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

0

Raigarh Premier League launched

दिनाँक 22 अक्टूबर मंगलवार से डिग्री कॉलेज के लाल मैदान मे स्वामी विवेकानंद युवा समिति द्वारा राज्य स्तरीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ” रायगढ़ प्रीमियर लीग ” का आयोजन किया गया है । लगभग सप्ताह भर चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी, जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी जी,नगर महामंत्री ऐश अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक पांडे जी एवं नितेश खीरवाल जी की उपस्थिति रही । गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी । कार्यकर्म के संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि आने वाले कुछ दिन रायगढ़ का लाल मैदान, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से आये क्रिकेटरों की प्रतिभा व खेल प्रदर्शन से साराबोर रहेगा । टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 51,000 व द्वितीय पुरस्कार 25,000 जैसी इनामी रकम के लिए क्रिकेट टीमे अपना दम-खम दिखायेंगी । छः दिवसीय इस क्रिकेट मैच में कई प्रतिष्ठितजन मंच को सुशोभित करते हुए तथा खेलप्रेमी दर्शकगण, खेल का आनंद लेते हुए मैदान में नजर आयेंगे । क्रिकेट की भारत में लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है , ऐसे मे ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं और खासकर रायगढ़ के युवाओं को प्रोत्साहित करती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को ऊँचे से ऊँचा स्तर पर ले जाने का अवसर देती है ।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here