Home Blog लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के कल्याणकारी कार्य प्रेरणादाई :अरुण साव

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के कल्याणकारी कार्य प्रेरणादाई :अरुण साव

0

The welfare work of Lokmata Ahilya Bai Holkar is inspiring: Arun Sao

उप मुख्यमंत्री लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में हुए शामिल

Ro.No - 13672/140

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। उन्होंने बेटी, बहू, मां, कुशल प्रशासक और सेनापति का दायित्व बखूबी निभाया। इंदौर में 28 साल के शासन में उन्होंने सांस्कृतिक विरासत की नींव डाली। लोक कल्याण के अनेक कार्य किए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में कहा कि समाज को लोक कल्याण का कार्य आगे आकर करना चाहिए। इसके लिए एक-एक व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर पूरे देश में लोक कल्याण के कार्य किए। श्री साव ने कहा कि देश के लोगों के पुरुषार्थ के कारण ही भारत दुनिया में महान था। पुरुषार्थ से ही कोई देश और समाज महान बनता है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर ने अपने जीवन काल में ये कर दिखाया। समारोह में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज झा, मुख्य वक्ता सुश्री वर्णिका शर्मा और कोरबा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत के औद्योगिक विकास, डिजिटल इंडिया, डेवलपमेंट ऑफ मनी, कॉमर्शियल सिटी, कृषि सहित अन्य जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here