Dr. Ashutosh Patel’s family expressed happiness when he received the gold medal in ophthalmology from the President
रायगढ़। डा. आशुतोष पटेल ने अपनी मेहनत, समर्पण और अद्वितीय प्रतिभा के दम पर देश का नाम रौशन किया है। उन्हें नेत्र रोग विभाग में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। यह गौरव का क्षण उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और सभी परिचितों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।

डा. आशुतोष पटेल के चाचा शिवप्रसाद पटेल और पुरुषोत्तम पटेल पुटकापुरी व कामिनी शिवप्रसाद पटेल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),बसंती पुरुषोत्तम पटेल,ममता स्व. रविन्द्र पटेल,चांदनी कुमुदप्रकाश पटेल ,स्वीटी पटेल , मीठी पटेल, आरव पटेल, हिमांक पटेल ,शुभम पटेल पुटकापुरी सहित परिवार के अन्य अभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल बसंत पटेल और उनकी पत्नी सुजाता पटेल के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए अभिमान की बात है। पुरुषोत्तम पटेल ने अपने भतीजे को मंगलमय और सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि ईश्वर उन्हें निरंतर प्रशासनिक, पारिवारिक और आर्थिक रूप से संपन्न बनाए रखे।
बसंत पटेल का योगदान और परिवार का गर्व
बसंत पटेल, जो स्वयं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं, ने अपने पुत्रों को शिक्षा और अनुशासन के उच्च मानकों के साथ आगे बढ़ाया है। बसंत पटेल और सुजाता पटेल के दोनों पुत्र, डा. अंकित पटेल और डा. आशुतोष पटेल, चिकित्सा के क्षेत्र में उभरते सितारे हैं। डा. आशुतोष की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। उनके चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि बसंत पटेल और सुजाता पटेल दोनों ऐसे समर्पित अभिभावक हैं जिनकी मेहनत और प्रेरणा का असर उनकी संतान के इस गौरवशाली उपलब्धि में दिखाई देता है।
पुरुषोत्तम पटेल ने अपने भतीजे डा. आशुतोष और उनके भाई डा. अंकित की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों भाईयों में अद्भुत कौशल और गुण हैं, जो ईश्वर का आशीर्वाद है। उन्होंने अपने भतीजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बसंत पटेल और सुजाता पटेल की संतानें अपने नाम से ही अपने माता-पिता का परिचय बनेंगी और परिवार का नाम रौशन करेंगी।
गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल
डा. आशुतोष पटेल की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित पुटकापुरी में भी खुशी का माहौल है। उनके चाचा शिवप्रसाद पटेल ने कहा कि यह गांव के लिए एक अनोखा अवसर है जब उनके एक होनहार बेटे ने इतना बड़ा सम्मान हासिल किया है। इस मौके पर गांववासियों ने भी डा. आशुतोष को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।



