Health Minister inspected Mekahara Hospital
मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से की मुलाकात
Ro.No - 14097/135


अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा
रायपुर, 27 अक्टूबर, 2024/
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने और मरीजों की उचित देख देख करने के निर्देश दिए।




