Pusaur police arrested the accused of molesting a woman and sent him on remand
रायगढ़ पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।

05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया।
इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 262/2024 के तहत धारा 75(2), 75(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई के तहत रिमांड पर भेजा गया।



