Home छत्तीसगढ़ विधिक सेवा दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय मधाईभाटा में...

विधिक सेवा दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय मधाईभाटा में विधिक जागरूकता शिविर

0

 

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ एवं माननीय अध्यक्ष जिला महोदय श्री जितेंद्र कुमार जैन जी के आदेश अनुसार सचिव महोदया अंकिता मुदलियार जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय मधाई भाटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में पैरालिगल वालंटियर रजनी निराला द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस उसके बारे में जानकारी दि हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है यह दिवस विधिक सेवा के महत्व को बढ़ावा देने और गरीब और वंचित लोगों को निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए मनाया जाता है विधिक सेवा दिवस की शुरुआत 1995 में हुई थी जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मुख्य उद्देश्यविधिक सेवा के महत्व को बढ़ावा देना गरीब और वंचित लोगों को निशुल्क विधिक सेवा प्रदान करना विधिक जागरूकता को बढ़ावा न्यायपालिका की जटिलताओं को कम करना समाज में न्याय की स्थापना करना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया कार्यक्रम में मधाई भाटा के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति विशेष सराहनीय रहा

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here