Home Blog सारंगढ़ के कॉलेज पहुंचे लोकसभा सदस्य राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े 

सारंगढ़ के कॉलेज पहुंचे लोकसभा सदस्य राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े 

0

शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ की ओर से की गई मांग

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 नवंबर 2024/रायगढ़ लोकसभा सासंद राधेश्याम राठिया और जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने विशेष आग्रह को स्वीकार कर शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ का अवलोकन किया। इस दौरान कॉलेज की ओर से लोकसभा सदस्यों सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही कॉलेज के व्यवस्था और प्रगति रिपोर्ट के संबंध में जानकारी के साथ विभिन्न विषयों एवं अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की मांग की गई। सांसद जांगड़े ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से कॉलेज ने स्वागत बड़ी जोर-शोर से किया वहीं कॉलेज की मांग भी जोर-शोर से किया है।

Ro.No - 13672/140

सांसद राठिया ने कहा कि सारंगढ़ के शासकीय कॉलेज की पहचान एक अच्छे कॉलेज के रूप में होगी। कॉलेज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष स्वीकृत करने के लिए आग्रह करूंगा और इस वर्ष के सांसद मद की राशि को कार्यों के लिए अनुमोदन किया जा चुका है। भावी भविष्य में सांसद मद की राशि से कॉलेज के मांग अनुरूप कार्य किया जाएगा। लोकसभा सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दी। लोकसभा सदस्यों सहित अतिथियों ने एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों के साथ भेंटकर उनके सेवा का हौसला आफजाई किया। इस अवसर पर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि अजय गोपाल, भुवन मिश्रा, ज्योति पटेल, सतीश शर्मा, अरूण गुडडू, देवेन्द्र रात्रे, चन्द्रिका, नंदिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थी और पत्रकारगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here