Home Blog यहां पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू… भारी वाहनों के थमे पहिये! जुट रहे...

यहां पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू… भारी वाहनों के थमे पहिये! जुट रहे ग्रामीण!

0

Indefinite blockade has started here… Wheels of heavy vehicles have stopped! Villagers are gathering!

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के हुंकराडिपा-मिलुपारा की खराब सड़क को लेकर एक बार फिर आर्थिक नाकेबंदी की शुरुआत की जा चुकी है। खम्हरिया साप्ताहिक बाजार के पास गांव के लोगों ने आज सुबह से अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। भारी वाहनों की कतारें लगने शुरू हो गई है, गांव के करीबन 20-25 लोग सुबह से ही साप्ताहिक बाजार धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रशासन द्वारा बारिश थमने के बाद 15 अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाने की बात कही गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद भी आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिस वजह से उन्हें आज भी उसी जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है, प्रशासन के द्वारा की गई वादाखिलीफी के कारण मजबूरन आज से ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू करना पड़ रहा है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here