Open school 10th and 12th exams will start from November 14
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 नवम्बर 2024 छत्तीसगढ़ शासन की ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा अब 14 नवंबर से शुरू होगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को होने की वजह से तारीख में बदलाव किया गया है। पहले, बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से और दसवीं की 13 नवंबर से होने वाली थी। लेकिन अब दोनों परीक्षाएं 14 से होगी। ओपन स्कूल की ओर से परीक्षा के लिए संशोधित समय- सारणी जारी की गई है। दोनों परीक्षाएं 29 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी। द्वितीय परीक्षा अगस्त में और अब तीसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जा रही है।
Ro.No - 13672/140





