Forest department’s big action, pickup vehicle loaded with teak seized
वन विभाग ने पखांजुर में अवैध सागौन तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र से तस्करी करके लाई जा रही सागौन से भरी एक पिकअप वाहन को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने 1.893 घन मीटर सागौन जब्त की है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

तस्कर वाहन छोड़कर फरार
वन विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके पर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गए। वन विभाग ने वाहन और सागौन को जब्त कर लिया है और तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।
अवैध तस्करी पर वन विभाग की सख्त नजर
बताया जा रहा है कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि पखांजुर में महाराष्ट्र से अवैध सागौन की तस्करी की जा रही है। इसके बाद विभाग ने छापेमारी करते हुए इस पिकअप वाहन को पकड़ा। फिलहाल, वन विभाग इस मामले में गहन जांच कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।




