Chief Minister released Shauryanjali Calendar and Atlas based on the invaluable contribution of public leaders
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर को विमाचन किया। इस कैलेण्डर को आदिमजाति विकास विभाग द्वारा तैयार कराया गया है। मुख्यमंत्री ने वन अधिकारों की मान्यता से सम्बंधित एटलस पुस्तक का भी विमोचन किया।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों ने अमूल्य योगदान देकर और मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजाद कराया। आदिमजाति कल्याण विभाग स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानियों को नमन करने के साथ ही शौर्याजंलि कैलेण्डर के माध्यम से स्मरण के लिए यह कैलेण्डर प्रकाशित कराया है। विभाग जनजातीय जननायकों को भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए नमन करने का प्रयास किया है।



